Location: Manjhiaon
मझिआंव
‘ सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत बरडीहा प्रखंड से की गई। शुक्रवार को बरडीहा पंचायत के सुकौवा दोहर मैदान में आयोजित शिविर का उद्घाटन बीडीओ-सह सीओ राजेश कुमार व पंचायत प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर कुल 107 आवेदन मिले, जिनमें से 26 का निष्पादन किया गया और 81 आवेदन लंबित रहे।
विभागवार विवरण के अनुसार वेलफेयर विभाग को 34 आवेदन मिले, जिनमें 21 का निष्पादन हुआ और 13 लंबित हैं। जाति प्रमाण पत्र के दो, दाखिल-खारिज का एक, नया राशन कार्ड के 12 तथा स्थायी निवास प्रमाण पत्र के दो आवेदन पेंडिंग रहे। वृद्धा पेंशन के 54 आवेदनों में से चार का निष्पादन हुआ और 50 लंबित हैं। विधवा पेंशन के दो आवेदनों में एक का निष्पादन हुआ और एक पेंडिंग है। शिविर में धोती-साड़ी का वितरण भी किया गया।
बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में सीआई बंशी पाठक, प्रधान सहायक नरेन्द्र कुमार बैठा, नाजिर सुरेश चरगट, पंचायत सचिव सुरेन्द्र सिंह, अधीक्षक अभियंता अनिल चौधरी, लेखापाल राजू कुमार ठाकुर, ऑपरेटर श्यामा कांत विश्वकर्मा सहित प्रखंड-अंचल के कर्मचारी, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय शिक्षक उपस्थित रहे।











