Location: Manjhiaon
कुआं, तालाब,भुसा एवं पुआल से चोरी का सामान हुआ बरामद
मझिआंव: प्रतिनिधि :पुलिस ने चोरी का की उद्भेदन:काफी संख्या में समान हुआ बरामद :तीन चोर गये जेल:एक फरार : मझिआंव पुलिस ने आखिर कार तीन स्थानों पर हुई चोरी का उद्भेदन काफी परिश्रम के बाद अंतोगत्वा कर ही ली ।
जिसमें प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस निरीक्षक बृज कुमार के द्वारा पत्रकारों को बताया कि स्कूल, किराना दुकान एवं सिमेंट दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया जबकि एक छोर अभी भी फरार चल रहा है ,जिसे बहूत जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा,तथा चोरी गये सम्मान की बरामदगी की भी खुलासा की गई।इस दौरान इंस्पेक्टर श्री कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर के रात्रि में उत्क्रमित हाई स्कूल मझिआंव, के लैब रुम में, 30 दिसंबर के रात्रि में किराना दुकान गायत्री जनरल स्टोर बरडीहा रोड के चंद्री स्थित दुकान में एवं 31 दिसंबर को कांडी रोड चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के समीप सत्येंद्र नाथ पांडेय के छड़ -सिमेंट की दुकान से चोरी का मामले में विभिन्न कांडों में सुसंगत धाराओं के तहत मुक्त भोगियों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मझिआंव में लगातार हो रही चोरी की घटना का उद्घाटन करने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया ।जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शामिल किया गया था ।
अनुसंधान में तीन चोर पकड़े गए:इसके बाद अनुसंधान के क्रम में इस कांड में शामिल लोहार पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय संजय चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र कुन्दन कुमार चौधरी, मझिआंव कला निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता के दो पुत्र क्रमशः
आशीष कुमार गुप्ता उम्र 19 वर्ष, हिमांशु कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष , को गिरफ्तार कर लिया गया ।जिसमें चौथा अभियुक्त चंद्र निवासी सुखारी सिंह के पुत्र राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की संलिप्तता संलिप्तता की बात गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के द्वारा बताया गया।इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को अभियुक्त कुंदन कुमार चौधरी, आशीष कुमार गुप्ता एवं हिमांशु कुमार गुप्ता को पकड़ा गया, तीनों अभियुक्तों के द्वारा चोरी किए जाने की बात को स्वीकार किया ,तथा उन सभी तीनों के निशानदेही पर उक्त तीनों कांडों में चोरी गए सामानों को कुआं, भूसा एवं पुआल सहित अन्य जगहों से समानों की बरामदगी की गई है, तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे गढ़वा जेल भेज दिया गया ।जबकि चौथा अभियुक्त राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है ,उसे भी बहूत जल्द गिरफ्तार करने की बात इंस्पेक्टर के द्वारा कही गई। साथ ही उन्होंने कहा कि बरामदगी समानों में प्रिंटर, यूपीएस, 3 मॉनिटर, तीन कीबोर्ड, दो पीस माउस, एक पीस बैटरी, तीन पीस डीसी केबल, एक पीस बैटरी, पीस विभिन्न कंपनी के केबल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समान तालाब में फेंका गया है काफी खोजबीन किया गया लेकिन वह बरामद नहीं हो सका।
साथ ही पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने कहा कि गश्ती टीम निरंतर गस्ती करती रहती है, लेकिन यहां से व्यवसायी वर्ग के लोगों से अपील है कि अपने-अपने दुकानों के बाहर सुरक्षित स्थान पर सीसीटीवी कैमरा तथा लाईट बहूत जल्द लगाएं,ताकि कोई भी घटना होने से पहले रोका जा सके। और पुलिस को सहयोग मिल सके।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:इस छापेमारी दल में एस आई चंदन प्रधान, संजय मुंडा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, एएसआई आलोक कुमार, रणवीर प्रसाद, हवलदार कन्हैया यादव, चालक मिथिलेश कुमार तिवारी, आरक्षी उपेंद्र माझी, धनेश्वर उरांव एवं हदीस अंसारी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।











