मझिआंव पुलिस की अपील: यातायात नियमों का करें पालन, सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम

Location: Manjhiaon


– मझिआंव से संवाददाता

मझिआंव: लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार मझिआंव अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार के द्वारा क्षेत्र में वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की गई है।

इंस्पेक्टर बृज कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि चिंताजनक है, और इसका सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। ऐसे में सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि वे नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना, दो से अधिक सवारी बैठाना और नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चलाना सख्त वर्जित है।

पेट्रोल पंप संचालकों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब किसी भी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा, और बोतल में पेट्रोल देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस संदर्भ में मझिआंव, रंका और भवनाथपुर के थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को इस आदेश की जानकारी दें।

इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में निरंतर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य न केवल दुर्घटनाओं को रोकना है, बल्कि लोगों को यातायात के प्रति सजग और जागरूक बनाना भी है। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!