मझिआंव ने गढ़वा को हराकर जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Location: Manjhiaon

मझिआंव। नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार देर रात मझिआंव बनाम गढ़वा के बीच खेला गया, जिसमें मझिआंव की टीम ने गढ़वा को दो सेटों से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम को ₹15,000 व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹7,000 व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मंदिर महंत एवं खेल संरक्षक केशव नारायण दास, तथा जिला खेल सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल खेल संगठन के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हुआ है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक मजबूती मिलती है। साथ ही, उन्होंने उपविजेता टीम को निराश न होने और कड़ी मेहनत के साथ आगे खेलने का संदेश दिया।

मुख्य अंपायर की भूमिका अरुण तिवारी, सहायक अंपायर संजय कुमार, उद्घोषक विनोदानंद त्रिपाठी उर्फ रिंकू तिवारी, जबकि स्कोरर की भूमिका मुकेश कुमार सिंह एवं विक्की सिंह ने निभाई।

इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, विजय सिंह, सुदामा सिंह, प्रेमानंद त्रिपाठी, लखन देव तिवारी, विनय कुमार पाठक, बृज नारायण सिंह, अशोक सिंह, सुशील तिवारी, राजेश तिवारी, अशोक कमलापुरी, वीरेंद्र सिंह, विक्की दुबे सहित अन्य आयोजन समिति के सदस्य एवं सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!