मझिआंव नगर पंचायत में 15 दिनों से सफाई बंद, कचरे का अंबार; शुक्रवार को होगा धरना-प्रदर्शन

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि: नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से सफाई कार्य ठप है, जिसके कारण मझिआंव मेन बाजार समेत सभी वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है। दुर्गंध और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं।

व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी ने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत के खिलाफ लिखित आवेदन उपायुक्त को दिया गया था और 27 नवंबर तक सफाई कराने का अल्टीमेटम भी दिया गया था, लेकिन नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्थिति से आक्रोशित होकर व्यावसायिक संघ ने शुक्रवार, 28 नवंबर को मझिआंव तीन मुहान चौक पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

इधर, मामले पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं होने के कारण सफाई कार्य बंद था। उन्होंने बताया कि आज सफाई कर्मियों के भुगतान के लिए चेक जारी कर दिया गया है। ट्रेजरी से राशि कल शाम तक उपलब्ध हो जाएगी। अब सफाई कार्य कब से शुरू होगा, यह सफाई कर्मी ही तय करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!