होली की रात मारपीट में घायल उपेन्द्र चंद्रवंशी की आठ महीने बाद मौत, शव रखकर सड़क जाम; ग्रामीण बोले—आरोपी गिरफ्तार हों

विसुनपुरा
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गाँव में आठ महीने पहले होली की रात हुई मारपीट की घटना गुरुवार को फिर ताजा हो गई, जब इस मामले में गंभीर रूप से घायल उपेन्द्र चंद्रवंशी (45) ने लम्बे इलाज के बाद अपने घर पर दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों व परिजनों ने उपेन्द्र के शव को विशुनपुरा–रमना मुख्य पथ पर रखकर सुबह नौ बजे से सड़क जाम कर दिया। घंटों तक मुख्य मार्ग पर यातायात ठप रहा। जाम स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। ग्रामीण पुलिस–प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

होली की रात हुई थी मारपीट

परिजनों के अनुसार, होली रात उपेन्द्र चंद्रवंशी अपने पुराने घर से नए घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कन्हाई पासवान, उसकी पत्नी मैत्री देवी, पुत्र रोशन पासवान और छोटू पासवान ने उन पर लाठी–डंडों से हमला किया था। बुरी तरह घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ आठ महीनों तक इलाज चलता रहा।

घटना के बाद चार आरोपियों के खिलाफ विशुनपुरा थाना में नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने केवल चौकीदार कन्हाई पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो एक महीने बाद बेल पर बाहर आ गया। अन्य तीन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप—पुलिस मिली हुई है

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस–प्रशासन इस मामले में “मिलीभगत” कर रहा है। परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले।

जाम के दौरान ग्रामीण “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “थाना प्रभारी तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी”, “मुआवजा दो”, “एसपी को बुलाओ” जैसे नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एसपी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक सड़क जाम नहीं खुलेगा।

प्रशासन मौके पर, पर बात नहीं बनी

मौके पर विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी खगेश कुमार, थाना प्रभारी राहुल सिंह, जीप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, बीडीसी बर्दुल चंद्रवंशी, मुखिया ललित नारायण सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

खबर लिखे जाने तक किसी तरह का समझौता नहीं हो सका था। ग्रामीण उपेन्द्र चंद्रवंशी के शव के साथ सड़क पर ही बैठे थे और जाम जारी था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!