मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

Location: Manjhiaon

मझिआंव। मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर खजूरी गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे नीलगाय से बाइक टकराने से बाइक सवार तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दो अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों की पहचान बूढ़ीखाड़ गांव निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार मेहता के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मेहता, दशरथ मेहता के 38 वर्षीय पुत्र अवधेश मेहता और राजेंद्र मेहता के 26 वर्षीय पुत्र सूरज मेहता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार तीनों राजमिस्त्री का काम करते हैं और प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह बाइक से काम करने के लिए गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान खजूरी गांव के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, जिससे बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में दीपक मेहता का दाहिना पैर टूट गया है। उसके नाक और कान से खून निकलने के साथ ही वह बेहोश बताया जा रहा है। वहीं अवधेश मेहता के सिर में गंभीर चोट लगी है। सूरज मेहता को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा
    error: Content is protected !!