मझिआंव की लापता महिला उड़ीसा से बरामद, अपहरण की कहानी निकली मनगढ़ंत, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि — मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदन गांव निवासी इंतखाब खां की लगभग 23 वर्षीय पुत्री नाजमा खातून, जो पिछले दिनों लापता हो गई थी, उसे पुलिस ने उड़ीसा राज्य के थेलकोई थाना क्षेत्र के कालोनी इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। 1 जून को महिला का बयान न्यायालय में दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज किया गया, जिसके बाद उसने थाना में भी पुलिस को बयान दिया।

अपने बयान में नाजमा खातून ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था और न ही चंदन गांव निवासी जिआऊल हक खां (मालिक, राजा टेंट हाउस) इस घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां नईमा बीबी ने जिआऊल हक खां पर एक साजिश के तहत झूठा अपहरण का केस दर्ज कराया था। वास्तविकता यह है कि वह अपने ननदोई, बभनी (थाना बरडीहा) निवासी आशिक राजा उर्फ छोटू खां के संपर्क में थी और उन्हीं के साथ स्वेच्छा से उड़ीसा चली गई थी।

पुलिस ने गठित की थी विशेष टीम

इस संबंध में मझिआंव थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि कांड संख्या 42/25, धारा 84, 140(3), 78(1), 352, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई तपेश कुमार, एएसआई विद्या मछुआ और महिला हवलदार बबीता देवी शामिल थीं। इस टीम ने उड़ीसा के थेलकोई थाना क्षेत्र के कालोनी से नाजमा खातून को बरामद किया।

बरामदगी के बाद नाजमा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मामले में फंसाए गए जिआऊल हक खां ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची गई थी, जिसकी सच्चाई वे जल्द ही सार्वजनिक करेंगे।


6
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!