मझिआंव और बरडीहा में नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नवरात्रि के प्रथम दिन मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के विभिन्न गांवों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गाजे-बाजे और महावीरी झंडा के साथ निकाली गई।

मुख्य आयोजन खरसोता गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ, जहां से लगभग 1001 कलश यात्रा के रूप में निकले। यह यात्रा बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर के समीप बांकी नदी एवं कोयल नदी के संगम तक पहुंची, जहां से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में कलश स्थापित किए गए।

इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव सत्येंद्र राम, कोषाध्यक्ष द्वारिका राम, मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, विनोद मेहता, विनोद यादव, भोला, ननकु, अखिलेश विश्वकर्मा, रामाशंकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भी विधिवत पूजा-पाठ के बाद अखंड ज्योति की स्थापना की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया।

वहीं, बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर देवी धाम से भी कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। श्रद्धालुओं ने बाकी नदी से जल भरकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित किए।

संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क था। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि “कलश यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है, किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!