Location: Manjhiaon
मझिआंव। 26 नवंबर को मझिआंव और बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने संविधान की शपथ ली।
बीडीओ सह सीओ कनक और राजेश कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार किया गया था। यह संविधान समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है और इसका पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने इसे अधिकार संविधान दिवस के रूप में राजपत्रित किया।
कार्यक्रम में बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में, सीआई बंशी पाठक, धनलाल उरांव, अंचल निरीक्षक नाजिर कोमल प्रसाद रवि, प्रखंड निरीक्षक सुरेश चरगट, प्रधान सहायक नारेंद्र कुमार बैठा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार, पंचायत सचिव ललन बैठा, ललन कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित थे।











