मझिआंव और बरडीहा थानों में दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव/बरडीहा, 20 सितम्बर।
दशहरा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को मझिआंव और बरडीहा थाना परिसरों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बरडीहा थाना में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने की, जबकि मझिआंव थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता सीओ प्रमोद कुमार ने की।

बैठक में दशहरा पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जुलूस के सुरक्षित संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर पंचायत अंतर्गत कुसुमिया दामर गांव से जुलूस निकाले जाने को लेकर आपत्ति जताई गई, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुसुमिया दामर से जुलूस न निकालने का प्रस्ताव रखा, जबकि हिन्दू समुदाय के लोगों ने इसे आज़ाद देश में नागरिक अधिकार बताते हुए जुलूस निकालने की बात कही। इस पर पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि कलश यात्रा वैकल्पिक मार्ग से निकाली जाए, लेकिन जुलूस की गाड़ी (बाजे आदि) उसी मार्ग से गुजरेगी, क्योंकि अन्य कोई मार्ग उपलब्ध नहीं है।

बैठक में पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि:

  • पूजा पंडाल कमेटियां अपने आवेदन थाना में समय पर जमा करें।
  • जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाएगा।
  • हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

मझिआंव थाना परिसर में हुई बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई, जिसमें पूजा पंडालों के आसपास की समस्याओं, साफ-सफाई और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे थाना परिसर में व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित रही।

इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, बीडीओ कनक, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उप प्रमुख सकेद्र पासवान, पूर्व उप प्रमुख अरविंद राम, मुखिया प्रतिनिधि गणेश राम, सांसद प्रतिनिधि शोमा जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना दुबे, इंतखाब खां, अनवार खां, प्रदीप सिंह, चंचल दुबे, बसंत चौधरी, दीपक सिंह, मारुति नंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!