मकर संक्रांति पर बाबा चांदराज पहाड़ी में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Location: Ramana


रमना। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा चांदराज पहाड़ी पर बुधवार को मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, प्रखंड प्रमुख श्रीमती करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, रमना मुखिया दुलारी देवी, मुखिया अनीता देवी एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मंतोष चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी एवं प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि सरकार द्वारा चांदराज पहाड़ी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में चांदराज पहाड़ी रमना की पहचान बनेगी।
मेले के दौरान पहाड़ी की चोटी पर स्थित बाबा चांदराज मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं माता संतोषी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मेला में पहुंचे लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बनारस और प्रयागराज से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
इधर, प्रखंड के टंडवा स्थित बाकी नदी तट, जिरुआ जलाशय के समीप सहित अन्य स्थानों पर भी मकर संक्रांति के अवसर पर मेला लगा। वहीं प्रखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के संरक्षक अजीत कुमार सोनी, गोपाल प्रसाद, दिनेश गुप्ता, मंतोष पासवान, उमेश शर्मा, मंगल बारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!