मकर संक्रांति को लेकर बंशीधर नगर के मेन मार्केट में रही चहल-पहल, तिलकुट की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- मकर संक्रांति के पर्व को लेकर मंगलवार को मेन मार्केट में काफी चहल-पहल देखने को मिली। साप्ताहिक हाट बाजार के कारण बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह टेंट लगाकर तिलकुट की आकर्षक दुकानें सजाई गई थीं।दुकानों पर तिल की लाई, रामदाना पट्टी, बादाम पट्टी, चीनी, गुड़ और खोवा से बने विभिन्न प्रकार के तिलकुट लोगों को आकर्षित करते नजर आए। व्यापारियों के अनुसार चीनी का तिलकुट 260 रुपये प्रति किलो, गुड़ का तिलकुट 300 रुपये प्रति किलो, चीनी में बने खोवा का तिलकुट 360 रुपये प्रति किलो तथा गुड़ में बने खोवा का तिलकुट 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हुई।पर्व को लेकर लोगों में खरीदारी का खासा उत्साह देखा गया। वहीं, बढ़ती भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मेन मार्केट सहित प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।इसके अलावा टाइगर मोबाइल फोर्स द्वारा बाइक से लगातार पेट्रोलिंग की जाती रही। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति और हाट बाजार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई है। सोमवार की शाम थाना परिसर से मेन बाजार, गोसाईबाग होते हुए हेन्हो मोड़ तक बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगों को खरीदारी में परेशानी न हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!