भोजपुरी संगीत के जनपक्षीय पुरोधा प्रेमचंद भूईहर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा):
बहुआयामी प्रतिभा के धनी और सगमा प्रखंड के दुसैया गांव निवासी प्रेमचंद भूईहर का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

68 वर्षीय प्रेमचंद भूईहर दो महीने पहले पक्षाघात से ग्रसित हो गए थे और चारपाई पर ही थे। उनका इलाज खरोसता के एक चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। शनिवार शाम लगभग सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया।

प्रेमचंद भूईहर बचपन से ही गीत-संगीत से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में एक मजबूत सामाजिक व राजनीतिक पहचान रखते थे। वे भोजपुरी संगीत के जनपक्षीय कलाकार माने जाते थे। संगीत क्षेत्र से जुड़े लोग उन्हें अपना गुरु मानते थे। उन्होंने पिछड़े इलाकों में भोजपुरी संगीत को नया आयाम देने का काम किया, जिससे प्रेरित होकर आज गांव के कई कलाकार एलबम बनाकर संगीत की दुनिया में पहचान बना रहे हैं। उनकी पहचान गढ़वा ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों तक फैली हुई थी।

उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता, संगीत प्रेमी, और स्थानीय कलाकार उनके आवास पहुंचे और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा, “मैं सगमा मंडल और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रेमचंद भूईहर भाजपा के जांबाज सिपाही थे। उनका असमय जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।”

भोजपुरी एलबम कलाकार कृष्णा तेली ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वे हमारे असली गुरु थे। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे वाद्य यंत्रों में पारंगत कलाकार थे और उनके माध्यम से आज कई कलाकार शहरों में जाकर अपना नाम कमा रहे हैं।”

श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के महामंत्री धर्मजीत यादव, दिनेश शर्मा, उदय राम, बोधन राम, घघरी मुखिया पति अशोक राम, लालमुनि प्रजापति, अभय चौबे, निर्जय कुमार रजक, लोकेंद्र यादव, गायक कलाकार रेवत प्रसाद यादव, सुरेंद्र मेहता, लालमोहन यादव, राम प्रताप यादव, मुन्ना मेहता, मुन्ना राम, उमेश राम सहित कई लोग शामिल रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!