
गढ़वा: भूपेंद्र सुपर मार्केट का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने आगामी 24 फरवरी 2025 को डालटनगंज के शिवाजी मैदान में भूपेंद्र सुपर मार्केट के चार मॉल्स के उद्घाटन की घोषणा की।
इस विशेष अवसर पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह गायक अरविंद अकेला उर्फ़ कल्लू जी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड प्रदेश और पलामूवासियों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।
कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में सुपर मार्केट की सुविधाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सुपर मार्केट ग्राहकों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां गुणवत्ता और affordability का विशेष ध्यान रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के जनरल मैनेजर जयंत कुमार, बोर्ड ऑफ मेंबर गिरेंद्र कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑर्डिनेटर राबिया खातून, एजीएम अनामिका देवी, आशा सिंह, आशा कुमारी, ममता कुमारी, चतरा जिला कोऑर्डिनेटर कांति देवी, और पलामू जिला कोऑर्डिनेटर वंदना तिवारी समेत सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए।
भूपेंद्र सुपर मार्केट के भव्य उद्घाटन और कल्लू जी के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।
















