भूखमुक्त शहर की दिशा में एक और कदम: सोशल वर्कर संस्था ने जरूरतमंदों को कराया भोजन व लस्सी

Location: Garhwa

गढ़वा :सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को संकट मोचन मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों और राहगीरों के बीच भोजन एवं लस्सी का वितरण किया गया। ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे इस भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूड़ी-सब्जी और बूँदिया लस्सी वितरित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल पासवान की पुत्री साक्षी के छठी संस्कार के उपलक्ष्य में वे स्वयं परिवार सहित उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सोशल वर्कर संस्था द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने भी नियमित भंडारे में सहभागी बनने की इच्छा जताई।

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने बताया कि यह 71वां साप्ताहिक भंडारा था और शहर के लोग इस अभियान को निरंतर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने दीनदयाल पासवान को पुत्री धन प्राप्ति पर बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर चंदन पासवान, शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!