भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर चिंता, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ने की जलमीनार व चापानलों की मरम्मती की मांग

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपते हुए नगर क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में लगे सोलर जलमीनार और चापाकलों की मरम्मती कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच नगरवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है, ऐसे में खराब पड़े जल स्रोतों की मरम्मति अतिशीघ्र कराई जानी चाहिए।

उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि प्रत्येक वार्ड में लगभग तीन-तीन सोलर जलमीनार लगे हुए हैं, जिनमें से कई खराब हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगे चापानल भी लंबे समय से खराब हैं। पूर्व अध्यक्ष ने विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक के समीप स्थित एक सोलर जलमीनार का उल्लेख किया, जो पिछले छह माह से बंद पड़ा है।

उन्होंने आग्रह किया कि सभी खराब जलमीनार और चापाकलों की तत्काल मरम्मति कराकर उन्हें चालू किया जाए, ताकि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!