भीषण गर्मी में जल संकट से राहत: बीरबंधा पंचायत में चंपाकल मरम्मत कार्य तेज, निगरानी कर रहे मुखिया पति

Location: Garhwa

गढ़वा: प्रचंड गर्मी और जलसंकट की गंभीर होती स्थिति को देखते हुए बीरबंधा पंचायत में ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। पंचायत क्षेत्र के बीरबंधा सहित अन्य गांवों में खराब चंपाकलों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुलभ पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस कार्य की निगरानी स्वयं पंचायत के मुखिया पति अजय कुमार ठाकुर कर रहे हैं। वे मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे हैं और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों की उपस्थिति में चंपाकल मरम्मत कार्य के दौरान अजय ठाकुर ने कहा कि “इस भीषण गर्मी में कोई भी ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। जहां-जहां चंपाकल खराब हैं, उनकी मरम्मत तत्काल कराई जा रही है, और जरूरत पड़ी तो नए चंपाकल भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत स्तर पर जल आपूर्ति को लेकर एक कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके तहत हर गांव की जरूरतों के अनुसार काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर चंपाकल मरम्मत होने से अब उन्हें दूर-दराज से पानी लाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!