भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत से ही नगर परिषद में भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश : सत्येंद्रनाथ तिवारी

Location: Garhwa


गढ़वा। नगर परिषद गढ़वा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक तभी संभव है, जब आगामी नगरपालिका चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत होगी। उक्त बातें भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत से शहर की सरकार सुरक्षित और मजबूत हाथों में रहेगी, अन्यथा राज्य की वर्तमान स्थिति को जनता भली-भांति देख रही है, जहां झामुमो सरकार में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार चरम पर है।
विधायक ने बताया कि भाजपा ने नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष पद के लिए कंचन जायसवाल को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है और पार्टी पूरी निष्ठा व मजबूती के साथ उनके समर्थन में जुटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भाजपा के नाम का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशी की स्पष्ट घोषणा कर दी है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राज्यसभा और राष्ट्रपति चुनाव में भी चुनाव चिह्न नहीं होता, बल्कि समर्थित प्रत्याशी होते हैं, जो चुनाव जीतने के बाद संवैधानिक पद पर पहुंचकर सभी वर्गों के लिए कार्य करते हैं। विधायक ने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी घोषित किए जाने के बावजूद वे चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने निजी विद्यालय संचालकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं और उनके खून-पसीने की कमाई तक चूस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शहरवासियों ने ऐसे लोगों को मौका दिया, जो भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहे। जब नगर परिषद में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा था, उस समय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौन क्यों थे, यह जनता को समझना चाहिए।
विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नगर परिषद चुनाव भाजपा और झामुमो के बीच सीधी लड़ाई है। उन्होंने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गढ़वा का अपराधीकरण हुआ है और क्षेत्र में जमीन माफिया हावी हैं। लगातार लोगों की जमीन लूटने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने दावा किया कि नगर परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के जीतने के बाद इन सभी समस्याओं पर विराम लगेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा समर्थित उम्मीदवार कंचन जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, पूर्व सांसद घूरन राम, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, विवेकानंद तिवारी, उमेश कश्यप, मंगलमूर्ति तिवारी, विनोद जायसवाल, टिंकू गुप्ता, रितेश दुबे, लक्ष्मी पांडेय सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!