भाजपा ने वोटरों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि पर चुनाव आयोग से की शिकायत, दिल्ली में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधि मंडल

Location: रांची

रांची : संथाल परगना इलाके में डेमोग्राफी चेंज होने के बाद कई विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि का मुद्दा आज भारत निर्वाचन आयोग के पास पहुंच गया। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए ध्यान दिलाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची भी दी गई है। इसमें 2019 के बाद मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि का उल्लेख करते हुए तत्काल इसमें सुधार की मांग की गई है । चुनाव आयुक्त को बताया गया कि फर्जी तरीके से मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने अपना नाम दर्ज कर लिया है। कई विधानसभा क्षेत्र में 123 प्रतिशत तक मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यह चिंता की बात है। चुनाव आयोग तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा व विधायक अनंत ओझा आदि शामिल थे।
इसके पहले राज्य निर्वाचन आयोग को भी भाजपा की ओर से ज्ञापन दिया गया था। ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!