भाकपा जिला कमिटी की बैठक जंगीपुर में सम्पन्न, जनसमस्याओं के प्रति प्रशासन की उदासीनता पर जताई नाराज़गी

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गढ़वा जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को जंगीपुर ग्राम में बंशी उरांव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य नौरंगी पाल ने की। इस दौरान जनसमस्याओं को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि विगत 2 मई को उपायुक्त और 3 मई को स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें पेयजल संकट, खराब पड़े चापाकल व जलमीनारों की मरम्मति जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है।

बैठक में नगर उंटारी में पार्टी का 11वां जिला सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। स्थल और तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

बैठक में राज्य परिषद सदस्य गणेश सिंह, भानुप्रताप जंगली, रामनाथ उरांव, गोपाल यादव, विद्या पासवान, राजकुमार भुइयां, बंशी उरांव, मानमती देवी समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!