भवनाथपुर–खरौंधी मुख्य पथ पर दो बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर, — भवनाथपुर–खरौंधी मुख्य पथ पर लामी सरइया के निकट स्थित तीखे मोड़ पर शनिवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान खरौंधी मझिगवां निवासी धर्मेंद्र साह और विशाल साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि धर्मेंद्र साह खरौंधी से अपने घर लौट रहे थे, जबकि विशाल साह अपने घर से खरौंधी की ओर जा रहे थे। लामी सरइया के तीखे मोड़ पर दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएचसी भवनाथपुर के चिकित्सक डॉ. प्रिंस कुमार ने दोनों घायलों की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!