कैलान पंचायत के शिवाजी मैदान में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर, 1,134 आवेदन जमा

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर, — प्रखंड मुख्यालय के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी मैदान में रविवार को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ नंदजी राम, सीओ शंभू राम, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, मुखिया सुकनी देवी, समाजसेवी रामप्रताप यादव और पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सीओ शंभू राम ने कहा कि अभियान के तहत गांवों और पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है तथा उन्हें विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जिनमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, पशुपालन, बैंकिंग, कृषि, समाज कल्याण, ई-श्रम, सामाजिक सुरक्षा और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना शामिल थीं।

शिविर में कुल 1,134 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोदभराई रस्म भी संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम का संचालन बीपीओ तहमिद ने किया।

मौके पर सीआई इख्ताब आलम, बीपीओ आनंद कुमार, पंचायत सेवक सतीश सिंह, रोजगार सेवक, स्वास्थ्य कर्मी, बिजली विभाग के ऊर्जा मित्र दीपक कुमार, बिजली मिस्त्री वीरेंद्र पासवान सहित कई विभागीय कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!