ब्लॉक रोड पर नाली का गंदा पानी बह रहा, राहगीरों व छात्रों को भारी परेशानी

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र का ब्लॉक रोड नारकीय स्थिति में पहुंच गया है। यहां लगातार नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, यात्रियों और मंदिर में पूजा-पाठ करने जाने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य राहगीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राहगीर गंदे पानी से सनी सड़क से गुजरने को विवश हैं। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में लिखित और मौखिक रूप से सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने अविलंब इस स्थिति से निजात दिलाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, नाली का गंदा पानी ब्लॉक रोड के पेट्रोल पंप के नीचे से लेकर पुराने सेंट्रल बैंक तक लगातार बह रहा है, जिससे आम लोग आने-जाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

इस संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। नगर पंचायत इस पर स्वयं कार्य नहीं कर सकती। अगर नगर पंचायत द्वारा इस पर नाली बनवाने का प्रयास किया जाता है, तो इसके लिए पथ निर्माण विभाग से एन.ओ.सी. लेना अनिवार्य है, क्योंकि सड़क में कई जगह पाईप लगाने के लिए सड़क को काटना भी पड़ता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

    ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

    ब्रेकिंग न्यूज़ :धुरकी के जंगल में अधेड़ आदिम जनजाति व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव मिलने से सनसनी

    ब्रेकिंग न्यूज़ :धुरकी के जंगल में अधेड़ आदिम जनजाति व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव मिलने से सनसनी
    error: Content is protected !!