ब्रेकिंग न्यूज : रमना में यूरिया खाद की किल्लत, भड़के किसान ,किया NH 75 सड़क जाम

Location: Ramana

रमना (गढ़वा), 6 सितंबर: रमना प्रखंड में खरीफ सीजन के दौरान यूरिया खाद की किल्लत ने शनिवार को एक बार फिर किसानों का गुस्सा भड़का दिया। अहले सुबह जब प्रखंड मुख्यालय स्थित छह अधिकृत दुकानों पर कुल 610 बोरी खाद की खेप पहुँची, तो जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े।

खाद की सीमित मात्रा और भीड़ के दबाव के चलते अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका। इसी बीच यह चर्चा फैल गई कि खाद खत्म हो चुकी है। सूचना मिलते ही आक्रोशित किसानों ने करीब 10 बजे मुख्य सड़क को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश की। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटवाया गया और आवागमन बहाल कराया जा सका।

किसानों का आरोप है कि दुकानदार यूरिया खाद को ऊंचे और मनमाने दामों पर बेचने की मंशा से भ्रम फैला रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर खाद नहीं मिल रहा, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कई दुकानदार जानबूझकर खाद की कालाबाज़ारी कर रहे हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन की शुरुआत से अब तक रमना में कुल 2800 बोरी खाद की आपूर्ति की जा चुकी है। लेकिन किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग अतिरिक्त खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

गौरतलब है कि रमना प्रखंड में धान की बुआई जोरों पर है और इस समय खाद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में यूरिया की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!