ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने को लेकर आंदोलनकारी छात्रों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद झड़प और मारपीट में बदल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बताया गया कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा एवं बहाली प्रक्रिया रद्द होने से नाराज आंदोलनकारी छात्र टाउन हॉल मैदान में मुख्यमंत्री का पुतला लेकर पहुंचे थे। छात्र झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। मुख्यमंत्री का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने से वहां मौजूद झामुमो कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया।
विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और झड़प तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। छात्रों ने आरोप लगाया कि गढ़वा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ मारपीट की। छात्रों का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास है और वे वीडियो के आधार पर इस घटना का विरोध करेंगे।
घटना के बाद आंदोलनकारी छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
    error: Content is protected !!