बोदरा एवं जतरो–बंजारी शिविर में 1179 आवेदन, 306 का निष्पादन — 871 आवेदन पेंडिंग

Location: Manjhiaon

मझिआंव :
उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मझिआंव प्रखंड के बोदरा पंचायत भवन तथा बरडीहा प्रखंड के जतरो–बंजारी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों का उद्घाटन बीडीओ, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कुल 1179 आवेदन, मात्र 306 का निष्पादन
बोदरा पंचायत शिविर में कुल 678 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 137 का निष्पादन किया गया, जबकि 541 आवेदन पेंडिंग रहे।
वहीं बरडीहा प्रखंड के जतरो–बंजारी शिविर में 501 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 169 का निष्पादन, 2 आवेदन प्रोसेस में तथा 330 आवेदन पेंडिंग पाए गए।
दोनों शिविरों में कुल मिलाकर 1179 आवेदन मिले, जबकि 306 आवेदनों का ही निष्पादन हो सका और 871 आवेदन पेंडिंग रह गए।

विभागों के लगाए गए स्टॉल, ग्रामीणों ने लिया लाभ
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए।
जॉब कार्ड वितरण, महिलाओं की गोद भराई, धोती–साड़ी वितरण, अबुंझा आवास से संबंधित आवेदन समेत कई सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।
नगर पंचायत की ओर से खजुरी मध्य विद्यालय में भी शिविर आयोजित किया गया।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस दौरान बीडीओ-सह-सीओ श्रीमती कनक, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, राजेश कुमार, मुखिया पूनम देवी, रुकसाना बीबी, मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, बहादुर अंसारी, बीडीसी अनिल राम, सीआई धनलाल उरांव, बंशी पाठक, कनिष्ठ अभियंता राजेश श्रीवास्तव सहित दोनों प्रखंडों के अंचल एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी, सहायक ऑपरेटर, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!