बिहार के चित्तौड़गढ़ औरंगाबाद और नबीनगर में हो गया खेल, भाजपा-जदयू ने दिया बाहरी उम्मीदवार, विरोध तेज, परिणाम पर पड़ सकता है असर

Location: रांची

[16/10, 3:24 pm] Sunil Singh Ranchi: रांची। बिहार में चित्तौड़गढ़ के नाम से मशहूर औरंगाबाद और नवीनगर की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। दोनों जगह से बाहरी उम्मीदवार को टिकट मिल गया। जबकि स्थानीय नेता देखते रह गए। शतरंज की चाल से स्थानीय नेता मात खा गए।
भाजपा ने औरंगाबाद से रोहतास के रहने वाले गोपाल नारायण सिंह के बेटे त्रिविक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया है और अब नवीनगर से जदयू ने आनंद मोहन के बेटे और शिवहर के विधायक चेतन आनंद को टिकट दे दिया। चेतन आनंद भी बाहरी उम्मीदवार हैं। यानी चित्तौड़गढ़ की दो महत्वपूर्ण सीटों पर बाहरी उम्मीदवार। जबकि औरंगाबाद और नवीनगर में भाजपा और जदयू के पास कई बड़े नेता हैं। नवीनगर से वीरेंद्र सिंह कई बार विधायक रह चुके हैं।
कद्दावर नेताओं के रहते हुए भी बाहरी उम्मीदवारों को किस परिस्थिति में और किस वजह से टिकट दिया गया यह तो दोनों पार्टी के आला नेता ही बताएंगे। लेकिन दोनों जगहों पर बाहरी उम्मीदवारों का भारी विरोध है। इसका असर चुनाव परिणाम पर देखने को मिल सकता है क्योंकि दूसरे दलों के उम्मीदवार स्थानीय हैं। यहां बाहरी भीतरी का मुद्दा जोर पकड़ चुका है। क्योंकि चित्तौड़गढ़ की पहचान और अस्मिता का सवाल उठ खड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार चेतन आनंद शिवहर से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। पिछले हफ्ते चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शिवहर से ही चेतन के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। तैयारी भी यहीं से चल रही थी। उन्होंने नवीनगर से टिकट मांगा भी नहीं था। इच्छा भी नहीं थी। लेकिन अब अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके रणनीतिकारों ने शिवहर से श्वेता गुप्ता को टिकट देकर चेतन आनंद को नवीनगर भेज दिया। नवीनगर से एक बार चेतन आनंद की मां लवली आनंद भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
टिकट बंटवारे का असर अभी से ही औरंगाबाद और नवीनगर में दिखने लगा है । विरोध तेज है। शिवहर से नवीनगर भेजे जाने पर तत्काल चेतन आनंद और आनंद मोहन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!