बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के जेलर मुस्तकीम अंसारी फिर हुए निलंबित

Location: रांची

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर मुस्तकीम अंसारी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। उनपर सरकार को जानकारी दिए बिना केंद्रीय एजेंसियों को जेल का इलेक्ट्रॉनिक डाटा व डिवाइस उपलब्ध कराने का आरोप है। सरकार ने माना कि जेलर को केंद्रीय एजेंसी को कुछ भी जानकारी देने से पहले सरकार से अनुमति लेनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी आरोप में उनकाे निलंबित किया गया है। केंद्रीय कारा रांची में जमीन घोटाले सहित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई वीआईपी जेल में बंद हैं।
जेलर मुस्तकीम अंसारी इसके पहले धनबाद में थे। धनबाद केंद्रीय कारा में अपराधी अमन सिंह की हत्या के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। कुछ दिनों के बाद निलंबन मुक्त कर उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का जेलर बनाया गया था अब फिर से निलंबित कर दिया गया। ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!