बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को डीटीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने पहनाई माला, दिया गुलाब

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 3, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। पलामू उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास एवं ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दूबे ने चियांकी मिशन मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोककर उनसे जुर्माना वसूलने के बजाय माला पहनाई गई तथा गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लोगों को दंडित करने के बजाय उन्हें यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया।
वहीं हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे लोगों की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और कई लोगों की जान जा रही है। सरकार एवं प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
डीटीओ प्रमोद कुमार दास और ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दूबे ने लोगों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसों से बचा सकती है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन भविष्य में बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!