बिजली करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत,जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर।पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र में बिजली करंट की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह एक मजदूर की मौत हो गई।मृतक मजदूर की पहचान रांची सिल्ली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी तरणी महतो के पुत्र कार्तिक कुमार उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे अन्य मजदूरों ने बताया कि रेलवे विभाग में ठेका का काम लेने वाले किसी ठेकेदार के द्वारा हम सभी को मजदूरी करने के लिए उंटारी रेलवे स्टेशन लाया गया था। मजदूरों ने बताया की दो दिन पहले ही काम खत्म हो गया था और हम सभी अपने घर जाने की तैयारी में थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह कार्तिक बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद अन्य मजदूरों के द्वारा घायल कार्तिक को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर उंटारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!