बालू संकट पर भाजपा का हमला, रितेश चौबे बोले—हेमंत सरकार माफियाओं को दे रही संरक्षण

Location: Garhwa

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बालू संकट के कारण जनता परेशान है और हेमंत सरकार ने टेंडर प्रक्रिया को जटिल बनाकर बालू माफियाओं को संरक्षण दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू के अभाव में गरीबों के निर्माण कार्य ठप पड़े हैं और लोग मजबूरी में बिहार सहित अन्य राज्यों से महंगा बालू मंगा रहे हैं।

चौबे ने कहा कि हाल ही में जारी टेंडर प्रक्रिया में दरें इतनी अधिक थीं कि कोई भी ठेकेदार शामिल नहीं हुआ। उनके अनुसार, ऊंची दरों पर बोली केवल बालू माफिया ही लगा सकते हैं, जिससे सरकार की नीयत स्पष्ट होती है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता के नशे में निरंकुश हो चुकी है और माफियाओं को संरक्षण देकर जनता का शोषण कर रही है। चौबे ने दावा किया कि सरकार ने पंचायतों को बालू प्रबंधन का अधिकार देने की बात कही थी, लेकिन अब तक पंचायत प्रतिनिधियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भाजपा नेता ने कहा कि बालू उपलब्ध नहीं करा पाने वाली यह सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और लापरवाह सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 2013 से पहले भाजपा शासनकाल में बालू जनता को मुफ्त मिलता था, लेकिन 2013 में हेमंत सरकार के गठन के बाद बालू का कारोबार शुरू हुआ, जिसका भार आज जनता झेल रही है।

अंत में चौबे ने कहा कि यदि झामुमो सरकार जनता को बालू उपलब्ध नहीं करा सकती, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!