बालू माफिया ने दलित युवक की की पिटाई, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि: मझिआंव थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बालू माफिया बेखौफ होकर बांकी नदी से अवैध रूप से पूरी रात बालू निकालकर तीन से चार हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर कालाबाजारी करने कि मामला प्रकाश में आया है ।
इधर इस संबंध में टड़हे गांव निवासी राधेश्याम पासवान के पुत्र नारद पासवान द्वारा गढ़वा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जान माल सुरक्षा की गुहार लगाया है ।
दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि 25 सितंबर दिन गुरुवार की रात्रि लगभग 8 बजे बांकी नदी से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे बालू माफिया दिनेश बैठा के पुत्र आलोक बैठा को बालू उठाने से मना किया गया तो उसने भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारपीट करने लगा और नदी के बालू पर पटककर मारा,और इतना मन नहीं भरा तो वह पिस्टल निकालकर उसने मेरे ऊपर तान दिया तथा बोला कि भाग जाओ नही तो गोली मार देंगे, इसके बाद एक और बालू माफिया स्व :बच्चू यादव के पुत्र सुनील यादव ने भी धमकी देते हुए कहा है कि एस सी एसटी केस उठा लो नही तो जान से मार देंगे,नारद पासवान ने पत्र में यह भी कहा है कि पहले भी दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई,इसि प्रतिशोध में आकर उसने मारपिट किया ,साथ ही नारद ने बताया कि कार्रवाई नही होने से बालू माफिया पुलिस प्रशासन से पूरी तरह बेखौफ होकर अवैध रूप से बालू उठाव कर काफी ऊंचे दर पर बिक्री कर रहे हैं ,और शिकायत करने पर मार पीट कर रहे हैं और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पुरे परीवार डर के सारे में जी रहें हैं,उसने प्रशासन से जान- माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उक्त लोगों पर कानुनी कारवाई की मांग की है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!