Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओमप्रकाश रवि की मौत हो गई। वह बारात में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हादसा महदेहीय पेट्रोल पंप के पास फोरलेन सड़क पर हुआ। तेज रफ्तार वाहन ब्रेकर के पास असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के मामा सुखन राम ने बताया कि परिवार छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के ज़ोरुखाड़ गांव पहुंचा था, जहां से बारात जंगीपुर गांव आने वाली थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।