गढ़वा: गढ़वा–श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंजिया मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरने के कारण सरिता देवी (पति मुन्ना कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा-बाना गांव की निवासी बताई गई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गढ़वा आ रही थीं। इसी दौरान चिरौंजिया मोड़ के पास चलते वाहन से गिरने के कारण वह घायल हो गईं।
तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार
Location: Garhwa जनसुनवाई में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश गढ़वा: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले…











