बाइक के धक्के से 75 वर्षीय महिला की मौत, बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर लेकर चले गए परिजन

Location: पलामू

मेदिनीनगर।गढवा रमकंडा–रंका मुख्य मार्ग पर गांधी मेमोरियल मॉन्टेसरी स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो गांव निवासी स्व. रामवृक्ष साव की पत्नी देवपतिया कुंवर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देवपतिया कुंवर रमकंडा के बिचला टोला, सिरिस के पास अपने दामाद सीताराम साव के घर रह रही थीं। शुक्रवार की शाम वह घर से बाहर निकलकर सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रमकंडा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर के लिए मेदिनीनगर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजन बिना अंत्यपरीक्षण कराए शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे शव को अस्पताल से घर ले गए।इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!