बांय निवासी सच्चिदानंद तिवारी ने बीडीओ पर राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की

Location: Garhwa



गढ़वा | प्रतिनिधि

गढ़वा प्रखंड के बांय गांव निवासी सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक सच्चिदानंद तिवारी ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर गढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार नरेंद्र नारायण पर राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीसीसी सड़क परबांय के प्राथमिक विद्यालय के पास असामाजिक तत्वों द्वारा नाली का गंदा पानी बहाए जाने की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की है।

श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर 2024 को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गढ़वा को आवेदन देकर गांव की वेदवंती देवी, कामेश्वर बैठा और वर्षा देवी द्वारा प्राथमिक विद्यालय के पास पीसीसी सड़क पर जानबूझकर नाली का गंदा पानी बहाए जाने की शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने 8 जनवरी 2025 को अंचल पदाधिकारी गढ़वा को जांच का निर्देश दिया था।

अंचल पदाधिकारी ने क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी से जांच कराई, जिसमें श्री तिवारी के आरोपों को सही पाया गया। जांच रिपोर्ट में गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस समस्या का निष्पादन करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन बीडीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद सच्चिदानंद तिवारी ने 20 जनवरी को दोबारा एसडीओ गढ़वा को आवेदन सौंपा। फिर 18 मार्च को उपायुक्त और एसडीओ को तीसरी बार शिकायत भेजी। इसके आलोक में एसडीओ ने 19 मार्च को बीडीओ को दूरभाष पर निर्देश भी दिया, लेकिन बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ।

थक हारकर श्री तिवारी ने अंततः उपायुक्त को आवेदन देकर बीडीओ पर राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है और पीसीसी सड़क पर बहाए जा रहे गंदे पानी की समस्या से जल्द निजात दिलाने की अपील की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!