बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर, क्या है रणनीति, जानिए वजह


रांची: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे. पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर कैंडिडेट होंगे. पार्टी ने रविवार को इसका ऐलान कर दिया. बांकीपुर विधानसभा भाजपा का मजबूत गढ़ है. नीतिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और राज्यसभा सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है.
दूसरों के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर की रणनीति बांकीपुर में कितनी सफल होगी यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा. लेकिन यहां का इतिहास देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भाजपा फिर विजयी परचम लहराएगी. जीत लगभग तय है. नितिन नबीन की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी हुई है. क्योंकि यह उनकी परंपरागत सीट है. ऐसे में भाजपा यहां जीत को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी.
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में यह पहला उप चुनाव है. बिहार में एनडीए मजबूत और एकजुट है. इसलिए पूरी संभावना है कि भाजपा यहां आसानी से जीत दर्ज कर लेगी.
अब सवाल उठता है कि प्रशांत किशोर ने उपचुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया? इसके पीछे की वजह और रणनीति क्या है. मेरी समझ से बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद जनसुराज पार्टी हाशिये पर चली गई है. पार्टी में भगदड़ मच गई. अनेक लोग पार्टी छोड़कर चले गए. कार्यकर्ताओं में निराशा और हताशा है.
बिहार में बदलाव की बात करने वाले प्रशांत किशोर की चर्चा भी समाप्त हो चुकी थी. ऐसे में प्रशांत किशोर ने पार्टी को फिर से जीवित करने, चर्चा में लाने और कार्यकर्ताओं में मैसेज देने के उद्देश्य से खुद चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उनकी रणनीति पार्टी को फिर से पुनर्जीवित करना है. जाहिर है प्रशांत किशोर जब चुनाव लड़ेंगे तो विरोध में फोकस उन्हीं पर रहेगा. मीडिया में चर्चा होगी और इस तरह पार्टी एक बार फिर से चर्चा में आ जाएगी. कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा. चुनाव लड़ने का उद्देश्य यही है. परिणाम प्रशांत किशोर को भी पता है. एक रणनीतिकार के रूप में उन्होंने अच्छी रणनीति अपनाई है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!