करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के टरहे पंचायत अंतर्गत करुई गांव स्थित मां कामाख्या देवी धाम मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य पालकी यात्रा एवं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं शाम को आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
सुबह मंदिर परिसर से मां कामाख्या की प्रतिमा के साथ पालकी यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए जयकारों के बीच कसिया नाला नदी पहुंची, जहां आचार्य रविकांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं से कलश में जल भरवाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु देवी धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए मां कामाख्या धाम पहुंचे। यहां भूगर्भ में विराजमान मां कामाख्या की परिक्रमा करने के बाद कलशों की स्थापना की गई।
इसके उपरांत आचार्य रविकांत शास्त्री, पुजारी छविनाथ दुबे एवं पुरोहित उमाशंकर दुबे के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शाम में भव्य गंगा आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति के अनुसार मां कामाख्या धाम की स्थापना वर्ष 2024 में हुई थी। तब से यहां श्रद्धालुओं की निरंतर भीड़ उमड़ रही है और दूर-दूर से लोग मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां कामाख्या अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान दीपू सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रहे। मौके पर मां कामाख्या धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह, टरहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं संपूर्ण पूजा समिति प्रभारी कृपाल सिंह, मुखिया इंदू सिंह सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर, क्या है रणनीति, जानिए वजह

    बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर,  क्या है रणनीति, जानिए वजह

    भवनाथपुर में विपक्ष नहीं, झामुमो की अंदरूनी खींचतान चर्चा में; क्या पावर शेयरिंग बना असंतोष की वजह?

    भवनाथपुर में विपक्ष नहीं, झामुमो की अंदरूनी खींचतान चर्चा में; क्या पावर शेयरिंग बना असंतोष की वजह?

    हनुमानगढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर में होगी योग्य पुजारी की नियुक्ति, युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम

    हनुमानगढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर में होगी योग्य पुजारी की नियुक्ति, युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम

    मेराल में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन मजबूती व विधानसभा चुनाव की तैयारी पर दिया गया जोर

    मेराल में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन मजबूती व विधानसभा चुनाव की तैयारी पर दिया गया जोर

    करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग
    error: Content is protected !!