बरडीहा में हिंदू एकता मंच ने किया आतंकवादियों के पुतले का दहन, जुते-चप्पलों से की पिटाई

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में हिंदू एकता मंच की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। रैली अंबेडकर चौक से शुरू होकर जिहादी आतंकवादियों के पुतले के साथ पूरे बाजार में घुमाई गई। इसके बाद पुनः अंबेडकर चौक पर आकर पुतले का दहन किया गया।

रैली के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “पाकिस्तान शर्म करो”, “जिहादी आतंकवादी मुर्दाबाद”, “हिंदू के एक-एक खून की बूंद मांग रही है इंसाफ” जैसे नारे लगाए।

पुतला दहन से पूर्व लोगों ने आतंकवादियों के प्रतीक पुतले की जुते-चप्पलों से जमकर पिटाई कर अपना आक्रोश व्यक्त किया, इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।

इस मौके पर पुष्पम रंजन, शशिकांत गुप्ता, सिकंदर पासवान, अनुज मिश्रा, महेंद्र यादव, बृजेश ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, संतोष पासवान, ललटु जायसवाल, पंकज गुप्ता, राहुल गुप्ता, अगस्त गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा, सुरजीत साहू, अशोक गुप्ता, महेंद्र दुबे, मनोज मेहता, लाल बहादुर यादव, प्रवीण प्रजापति, दीपक चौरसिया, पप्पू गुप्ता, संतोष राम, रविंद्र कुमार, अशोक रजवार, प्रमुख यादव, ललन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!