Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा)। बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आदर में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) शुक्रवार को लमारी कला शाखा प्रबंधक प्रणय मिंज द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के बाद शाखा प्रबंधक मिंज ने बताया कि सीएसपी खुलने से अब ग्रामीणों को मुख्य शाखा तक नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बैंकिंग सुविधाएँ गांव में ही उपलब्ध होंगी। वहीं बीसी मुकेश सोनी ने कहा कि यदि किसी ग्राहक को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो इसकी जानकारी संचालक या शाखा प्रबंधक को दें। उन्होंने सीएसपी संचालक तबरेज आलम को निर्देश दिया कि सभी कार्य नियम-संगत तरीके से करें और किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले।
कार्यक्रम में सीएसपी संचालक तबरेज आलम, साजिद अंसारी, रेयाज अहमद, सुहैल आलम, भरथ ठाकुर, अनुज ठाकुर, वासिम अंसारी, ओली मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।











