बरडीहा में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक, दो लोगों ने तंबाकू छोड़ने का लिया संकल्प

Location: Manjhiaon

मझिआंव/बरडीहा (गढ़वा): बरडीहा प्रखंड परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य युवा आयोग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में रांची से आए कलाकारों ने “सशक्त युवा, नशा मुक्त समाज” विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक हानि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नाटक से प्रभावित होकर एक वृद्ध और एक युवक ने तंबाकू का सेवन छोड़ने का संकल्प लिया। दोनों ने अपने पास रखा तंबाकू और उसकी डिब्बी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को सौंपते हुए जीवनभर नशामुक्त रहने की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनके संकल्प का स्वागत किया।
बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जनसेवक राजकुमार, सुरेश चरगट, ऑपरेटर श्यामाकांत विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया रामदेव विश्वकर्मा उर्फ भरदुल विश्वकर्मा, प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारी, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: इन्द्रदेव पब्लिक स्कूल रंका ने आस्था डीपीएस मेराल को 8-0 से हराया

    गढ़वा अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: इन्द्रदेव पब्लिक स्कूल रंका ने आस्था डीपीएस मेराल को 8-0 से हराया

    पहले ही प्रयास में नीट-2026 में 534 अंक, मेराल के मनीष यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    पहले ही प्रयास में नीट-2026 में 534 अंक, मेराल के मनीष यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    रथ यात्रा 2026 का आय-व्यय समाज के समक्ष किया सार्वजनिक, पारदर्शिता से बढ़ता है विश्वास : अविनाश राजा

    रथ यात्रा 2026 का आय-व्यय समाज के समक्ष किया सार्वजनिक, पारदर्शिता से बढ़ता है विश्वास : अविनाश राजा

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 नामांकन के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 नामांकन के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

    सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों ने पेंशन लागू करने की मांग दोहराई, आंदोलन की चेतावनी

    सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों ने पेंशन लागू करने की मांग दोहराई, आंदोलन की चेतावनी

    अष्टभुजी मंदिर के वार्षिकोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

    अष्टभुजी मंदिर के वार्षिकोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु
    error: Content is protected !!