Location: Manjhiaon
मझिआंव। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय के समीप रविवार को नवल हीरो सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन हीरो कंपनी के एरिया हेड ऋषिकांत वर्मा, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विकास कुमार दुबे, भाजपा नेता अरविंद तूफानी, जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, कांडी प्रमुख पिंकू पांडेय, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एवं एजेंसी के प्रोपराइटर राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद प्रोपराइटर राजकुमार यादव एवं उनके पिता नवल यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। उद्घाटन के पहले ही दिन एजेंसी से तीन मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई। इनमें बरडीहा निवासी मोतीलाल पासवान, पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सजवन गांव निवासी रीना देवी तथा गढ़वा ऊंचरी निवासी सुनील कुमार कुशवाहा ने बाइक खरीदी।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विकास कुमार दुबे ने कहा कि बरडीहा जैसे क्षेत्र में हीरो कंपनी की एजेंसी खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधा और रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब लोगों को दोपहिया वाहन की खरीदारी एवं सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने प्रोपराइटर को शुभकामनाएं देते हुए एजेंसी की सफलता की कामना की।
हीरो कंपनी के एरिया हेड ऋषिकांत वर्मा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले वाहन के साथ विश्वसनीय सर्विस सुविधा उपलब्ध कराना है। स्थानीय ग्राहकों को समय पर सर्विस, कंपनी के मानकों के अनुरूप तकनीकी सुविधा और बेहतर ग्राहक सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।
प्रोपराइटर राजकुमार यादव ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दिया गया है। बाइक की खरीदारी पर डिक्की, हेलमेट और फुल टंकी पेट्रोल निःशुल्क दिया जा रहा है।
मौके पर अरविंद यादव, रविंद्र पासवान, मोहन पासवान, प्रकाश विश्वकर्मा, राजकिशोर यादव, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।











