बरडीहा बाजार में सुरक्षा को लेकर सख्ती, थाना प्रभारी ने सभी व्यवसायियों को सीसीटीवी व हाई मास्ट लाइट लगाने का दिया निर्देश

Location: Manjhiaon


मझिआंव :
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बरडीहा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बाजार में घूम-घूमकर सभी व्यवसायियों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा एवं हाई मास्ट लाइट लगाने का सख्त निर्देश दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजार के सभी व्यवसायियों के साथ-साथ बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसे में सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की पहचान करने में पुलिस को सुविधा होगी और दुकानदारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने सभी व्यवसायियों को एक सप्ताह के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि एक सप्ताह के बाद पुनः जांच-पड़ताल के लिए वे स्वयं दुकानों का निरीक्षण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में ज्वेलरी, किराना, कपड़ा समेत अन्य दुकानों में चोरी की घटनाएं घटित हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पहले ही सभी व्यवसायियों को सतर्क किया गया है, ताकि वे समय रहते सीसीटीवी लगाकर अपने दुकानों की सुरक्षा बढ़ा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!