बजरंगबली पूजा स्थल में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार, 5 नामजद व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Manjhiaon

:

गढ़वा। बरडीहा थाना अंतर्गत सरसतिया गांव स्थित पहाड़ी पर स्थित बजरंगबली पूजा स्थल में रविवार रात कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सरसतिया गांव निवासी हरिनारायण यादव ने 5 नामजद और 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोप है कि सभी ने सुनियोजित षड्यंत्र कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक हिंसा भड़काने के उद्देश्य से प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया, महावीरी झंडा उखाड़कर फेंका और पूजा स्थल को तहस-नहस किया।

गिरफ्तार किए गए दो आरोपी अब्दुल्ला खान (38 वर्ष) और आमिर हुसैन (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया। बाकी तीन नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। मझिआंव थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव निवासी साहिद खान के पुत्र शाहरुख खान को भी गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेजा गया है।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के त्वरित और सूझ-बूझ भरे कार्य के कारण बड़ी घटना होने से टल गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को धार्मिक उन्माद फैलाने नहीं दिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    पलामू पुलिस का अनोखा पहल बिना हेलमेट चलने वाले को बाटे गए हेलमेट

    पलामू पुलिस का अनोखा पहल बिना हेलमेट चलने वाले को बाटे गए हेलमेट

    रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, समय पालन व जनसेवा में लापरवाही पर जताई नाराजगी

    रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, समय पालन व जनसेवा में लापरवाही पर जताई नाराजगी

    केतार का शांति धाम: जीवन की सच्चाई से जोड़ता एक पवित्र स्थल, स्वच्छता और संस्कार संरक्षण की जरूरत

    केतार का शांति धाम: जीवन की सच्चाई से जोड़ता एक पवित्र स्थल, स्वच्छता और संस्कार संरक्षण की जरूरत

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा से दीपक प्रकाश की दावेदारी मजबूत, झामुमो से कल्पना सोरेन की संभावना नहीं

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा से दीपक प्रकाश की दावेदारी मजबूत, झामुमो से कल्पना सोरेन की संभावना नहीं

    पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी का हुआ अंतिम संस्कार, शोक सभा आयोजित

    पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी का हुआ अंतिम संस्कार, शोक सभा आयोजित

    बंशीधर नगर में नवपदस्थापित भूमि उपसमाहर्ता ने संभाला प्रभार

    बंशीधर नगर में नवपदस्थापित भूमि उपसमाहर्ता ने संभाला प्रभार
    error: Content is protected !!