बच्चा चोरी की अफवाह से दूर रहें, कानून हाथ में न लें: थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह

Location: Manjhiaon


मझिआंव: बरडीहा थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों से बच्चा चोरी की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर उसके साथ मारपीट करना या अमानवीय व्यवहार करना कानूनन अपराध है। किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो पहले उसकी सत्यता की जांच करें और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं करें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। यदि कोई बच्चा गायब हो जाता है तो पहले आसपास खोजबीन करें और नहीं मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
उन्होंने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के ललगड़ा गांव में एक पांच वर्षीय बच्चा बेर खाने के दौरान कुएं में गिर गया था। परिजनों द्वारा बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए हल्ला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजबीन की तो पास के कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। बाद में स्पष्ट हुआ कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई जा रही थी।
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग अफवाहों से दूर रहें, अपने बच्चों पर ध्यान दें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट न करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत थाना को सूचना दें। कानून को हाथ में लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!