बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर (प्रतिनिधि)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यालय प्रधान, गणमान्य नागरिक तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
बैठक में झंडोत्तोलन, प्रभात फेरी, मार्चपास्ट, देशभक्ति गीत, राष्ट्रगान, वंदे मातरम् तथा अन्य सांस्कृतिक एवं मैदानी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सभी विद्यालयों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप 15 अगस्त की सुबह 7 बजे तक प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसडीओ आवास पर सुबह 8 बजे, एसडीपीओ आवास पर 8:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 8:15 बजे, एसडीपीओ कार्यालय में 8:30 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 8:35 बजे, प्रखंड कार्यालय में 8:45 बजे, अनुमंडलीय अस्पताल में 8:50 बजे, नगर ऊंटारी थाना में 9:05 बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 9:30 बजे, उपकारा में 10 बजे तथा अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे मुख्य समारोह के तहत झंडोत्तोलन किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्चपास्ट में भाग लेने वाले सभी विद्यालय 13 अगस्त को सुबह 11 बजे अनुमंडलीय मैदान में पूर्वाभ्यास करेंगे। वहीं भाषण प्रतियोगिता 12 अगस्त तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता 13 अगस्त को राजकीय प्लस-टू उच्च विद्यालय, नगर ऊंटारी में आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है।
मुख्य समारोह की साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को सौंपी गई है। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुमंडलीय अस्पताल को दी गई है।
बैठक में बीडीओ रौशन कुमार, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान, विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!