बंशीधर नगर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

Location: Shree banshidhar nagar


गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 8:30 बजे कोल्हुआ गांव के निकट चरमुहान बाईपास सड़क पर हुई।
मृतक की पहचान बहियारी गांव निवासी 55 वर्षीय संजय राय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार संजय राय अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास सड़क पर दुर्घटना हो गई, जिसमें संजय राय की मौत हो गई।
घटना में हेन्हो निवासी धर्मेंद्र कमलापुरी तथा रामकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर कसमार निवासी विजय साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विजय साहू धर्मेंद्र कमलापुरी के समधी हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बंशीधर नगर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

    छतरपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, रात में सड़क किनारे मिला शव

    सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद ,मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में अदा की नमाज

    सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद ,मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में अदा की नमाज

    सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद पर्वमुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

    सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद पर्वमुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

    पलामू प्रमंडल में जमीन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 180 से अधिक नाम चिन्हित

    मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

    मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद पर्व
    error: Content is protected !!