बंशीधर नगर में पागल कुत्ते का आतंक, तीन गांवों में दो दर्जन लोग घायल, अधिकांश मासूम बच्चे

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के तीन ग्रामों में मंगलवार को पागल कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकांश मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू किया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव में कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। इसमें अखिलेश राम का 6 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, बैजनाथ राम का पुत्र संतोष कुमार (36), राजू कुमार का 5 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार, सूरजदेव का पुत्र राकेश कुमार (20), सुनील ठाकुर का पुत्र विशाल कुमार (6), राजू राम की पुत्री महिमा कुमारी (5) और ब्रजेश कुमार की पुत्री आराधना कुमारी (5) घायल हो गए।

भोजपुर ग्राम में भी कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें अमरेंद्र पासवान का पुत्र अर्जुन (8) और पुत्री काजल (11), अनिल कुमार की पत्नी अनीता देवी (34), नंदू भुइया की पुत्री लक्ष्मी (5) सहित कई अन्य शामिल हैं।

वहीं कधवन गांव में सलीम अंसारी की पुत्री रेशमा खातून (20), सुनील कुमार का पुत्र शिवम् (5), मुकेश कुमार का पुत्र गणेश (4), सुनील भुइया का पुत्र सुमन (5), रहीश टोप्पो का पुत्र जैसीफ (9), समसूदीन अंसारी की पत्नी जुलैखा बीबी (40), नसीम साह का पुत्र फलादी हुसैन (5), ज़यामत अंसारी का पुत्र सुलमान (9) और इंताज अंसारी की पत्नी सबरुन बीबी (34) घायल हुईं।

इसके अलावा अनिल कुमार गुप्ता का पुत्र अमित (3), मुकेश कुमार की पुत्री खुशबू (डेढ़ वर्ष), गरबांध गांव निवासी बिरझन उरांव का पुत्र लक्षणधारी (18) और हुलहूला गांव निवासी प्रेमशंकर की पत्नी साधना देवी (29) भी कुत्ते के हमले का शिकार हुए।

ग्रामीणों के अनुसार, पागल कुत्ता अचानक गांव में घुस आया और अंधाधुंध काटना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एंटी-रेबीज इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी घायलों को दवा उपलब्ध करा दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!