Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर:- प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को पीडीएस डीलरों को नया पोस मशीन वितरित किया गया।यह पोस मशीन प्रखंड धुरकी,सगमा और बंशीधर नगर प्रखंडों के सभी पीडीएस डीलरों के लिए किया गया।कुल 153 पोस मशीनों का वितरण किया गया, और पुराने पोस मशीन डीलरों द्वारा वापस जमा कराए गए।इस अवसर पर रांची से आए विजन टेक कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में कुलदीप कुमार ने डीलरों को नए पोस मशीन के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह नया पोस मशीन 4G तकनीक से लैस है,जिसमें एयरटेल और जिओ दोनों कंपनियों का सिम कार्ड इसमें लगा हुआ है।इसके अलावा, वाई-फाई और लेन केबल की सुविधा भी उपलब्ध है,जिससे मशीन की कार्यक्षमता और गति में सुधार होगा।नए पोस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया पहले से तेज होगी,जिससे लाभुकों को राशन उठाने में कम समय लगेगा।कुलदीप कुमार ने यह भी बताया कि पुराने 2G पोस मशीनों को वापस जमा कराया जा रहा है।इस प्रक्रिया में तीन टेक्नीशियन भी शामिल थे,जो जिले के ही हैं और डीलरों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं। मौके पर पीडीएस डीलरों में रविंद्र प्रताप देव,संजय पासवान,सुनील पासवान,अशोक मेहता,अवधेश दास,कृपा देवी,मुन्ना कुमार सहित कई अन्य पीडीएस डीलर उपस्थित थे।











